प्रयागराज ,01 जुलाई 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बतादें की सोमवार की सुबह प्रयागराज से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E-6036 को टेकऑफ से पहले ही रद्द करना पड़ा। क्यूंकि विमान में मौजूद यात्रियों ने अंदर पेट्रोल जैसी तेज गंध महसूस की जिसके कारण फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने उड़ान को रद्द कर दिया।
विमान के अंदर से आई अजीब गंध
प्रयागराज से बेंगलुरु जाने वाली यह फ्लाइट सुबह 11:30 बजे उड़ान भरने वाली थी। इससे पहले बेंगलुरु से आई ये फ्लाइट सुबह 11 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी। ठीक आधे घंटे बाद यही फ्लाइट यात्रियों को लेकर वापिस बेंगलुरु जाने वाली थी। सभी यात्री अपनी सीटों पर बैठ चुके थे, लेकिन उड़ान में देरी होने लगी। इसी बिच कुछ यात्रियों ने विमान के अंदर पेट्रोल जैसी गंध महसूस की और शिकायत की।
यात्रियों को सुरक्षित सामान के साथ उतारा गया
यात्री सीएल वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि काफी देर तक बैठने के बाद अचानक अजीब गंध महसूस हुई, जिसके बाद पायलट ने घोषणा की कि तकनीकी जाँच की जा रही है। फिर यात्रियों को सामान के साथ विमान से बाहर उतरने को कहा गया।
इंडिगो की तकनीकी टीम ने तुरंत की जाँच
एयरपोर्ट निदेशक मुकेश उपाध्याय ने बताया कि हाल ही में अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हुए हादसे के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसलिए कोई जोखिम न लेते हुए उड़ान रद्द कर दी गई।
इंडिगो की तकनीकी टीम ने तुरंत जाँच शुरू की। अन्य शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, वाराणसी और लखनऊ की फ्लाइट्स की बुकिंग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर की गई। घटना के बाद छात्रों के परिजन भी एयरपोर्ट पर पहुँच गए और स्थिति की जानकारी ली। फिल्हाल विमान की तकनीकी की जा रही है।
यह भी पढ़े: पंजाब में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने की लोगों से ख़ास अपील