UP News: लंदन के लिए रवाना हुई 1200 किलो आम की पहली खेप, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

by Nishi_kashyap
आम

अमरोहा,17 जून 2025: उत्तरप्रदेश के अमरोहा जिले में आम का सीजन चरम पर है। अब इसका स्वाद विदेशों तक भी पहुंचने लगा है। सोमवार को अमरोहा के मैंगो पैक हाउस से चौसा प्रजाति के 1200 किलो आम की पहली खेप लंदन भेजी गई। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने इस निर्यात प्रक्रिया की शुरुआत की और हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया।

जाँच के बाद मिली निर्यात को मंजूरी

इन आमों की गुणवत्ता की जांच भारत सरकार के प्लांट प्रोटेक्शन और क्वारंटाइन विभाग के दो अधिकारियों ने की थी। जांच के बाद ही इन्हें निर्यात करने की मंजूरी दी गई। ये आम अमरोहा के व्यापारी इशांत सैनी की कंपनी, मेसर्स अमिया फार्म फ्रेश, द्वारा हवाई मार्ग से लंदन भेजे गए हैं।

जल्द ही जापान को भी जाएगी आम की खेप

व्यापारी इशांत सैनी ने बताया कि जल्द ही जापान के लिए भी आम की खेप भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि मैंगो पैक हाउस के जरिए स्थानीय किसानों और व्यापारियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ने का बेहतरीन मौका मिल रहा है।

किसानों और व्यापारियों दोनों को मिलेगा लाभ

जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने इस अवसर पर मैंगो पैक हाउस का दौरा भी किया। उन्होंने कहा कि इससे किसानों और व्यापारियों दोनों को फायदा होगा। इस मौके पर मंडी सचिव अरविंद कुमार भी मौजूद थे।

यह भी पढ़े:  हरियाणा में कोरोना का क़हर ! इस जिले में मिले डॉक्टर और नर्स कोरोना संक्रमित

 

You may also like