आगरा,12 जून 2025: आगरा से एक बड़ी घटना सामने आई है, किनारी बाजार में आग लगने से चारों तरफ अफरातफरी मच गई। बाज़ार में सिलिंडर फटने की भी सूचना मिली है। इस घटना के कुछ देर बाद ही पूरा बाजार बंद हो गया। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं।
उत्तरप्रदेश के आगरा ज़िले के कोतवाली के किनारी बाजार में दोपहर तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। जिससे आस पास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। एक भवन में से धुआँ उठते दिखाई दिया।
लोगो ने पुलिस और दमकल को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ी माैके पर पहुँची। आग पर काबू पाने के लिए दमकल टीम ने प्रयास शुरू किया। इस घटना के बाद पूरे बाजार में चारों ओर अफरातफरी मच गई।
इस घटना में कई लोगों के घायल होने की भी ख़बर मिली है। फ़िल्हाल यह बताया जा रहा है कि सिलिंडर फटा है। माैके पर पुलिस और दमकल टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है। सभी व्यापारियों ने बाजार में अपनी दुकानें बंद कर दी हैं।
यह भी पढ़े: UP News: एक ही घर में निकले चार जहरीले साँप,गाँव में चर्चा का विषय बनी घटना