UP News: लोगों की हर समस्या का होगा समाधान! जनता दर्शन में सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

by Nishi_kashyap
जनता दर्शन

यूपी,10 जुलाई, 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान गुरुवार को गुरु पूर्णिमा पर्व पर आनुष्ठानिक कार्यक्रम की व्यस्तता के बावजूद भी जनता दर्शन का आयोजन किया। उन्होंने लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएँ सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर व्यक्ति की समस्या का निपटारा उनकी सरकार की विशेष प्राथमिकता है।

CM योगी ने सुनी 200 से ज्यादा लोगों की परेशानियाँ

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार सुबह गुरु पूर्णिमा पूजन के बाद गोरखनाथ मंदिर में करीब 200 लोगों से मिले। वहाँ उन्होंने लोगों सी उनकी परेशानियाँ जानी। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद गए और एक-एक कर उन सभी की परेशानियाँ सुनी। उन्होंने सभी को आश्वासन दिया कि किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। सभी की समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा।

जमीन विवादों पर सख्त CM योगी

जनता दर्शन में कुछ महिलाएँ जमीन से जुड़े विवादों में प्रार्थना पत्र लेकर पहुँची थीं। उनमे से कुछ की शिकायत थी कि उनकी जमीनों पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इन शिकायतों पर मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जमीनी विवादों का समाधान इस तरह होना चाहिए जिससे पीड़ित व्यक्ति संतुष्ट दिखे।

पैसे की तंगी में नहीं रुकेगा ईलाज – योगी

जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुँचे लोगों को मुख्यमंत्री योगी ने आश्वासन दिया कि पैसे की कमी के कारण किसी का भी इलाज नहीं रुकने दिया जाएगा। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि संबंधित मरीज के इलाज संबंधी इस्टीमेट की प्रक्रिया को पूर्ण कर इसे जल्द से जल्द शासन को उपलब्ध कराया जाए।

यह भी पढ़े: UP News: मंडी गेट से कुत्ते को दबोच ले गया तेंदुआ, सुरक्षा कर्मियों ने भागकर बचाई अपनी जान

You may also like