लखनऊ,11 जुलाई, 2025: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में हुए विमान हादसे के बाद से फ्लाइट में यात्रा करने वाले यात्रियों में डर का माहौल बना हुआ है। यात्रा करने से पहले लोग कई बार सोचते है कि यात्रा करनी चाहिए या नहीं।
बतादें की लंदन से दिल्ली जा रही वर्जिन अटलांटिक एयरलाइन की फ्लाइट में ईंधन घट जाने के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। इस दौरान यात्रियों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार विमान में करीब 300 यात्री सवार थे। वर्जिन अटलांटिक एयरलाइन की उड़ान संख्या वीएस 302 सुबह करीब साढ़े दस बजे लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से उड़ान भर्ती है
रात करीब एक बजे हुई इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली पहुँचने से पहले विमान में ईंधन कम हो गया। ऐसे में पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोलर एटीसी को इसकी सूचना दी और ईंधन की स्थिति स्पष्ट की। इसके बाद विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। ये लैंडिंग रात एक बजे के करीब हुई।
यात्रियों ने ली राहत की साँस
इधर लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना पर सुरक्षाबलों और एम्बुलेंस आदि की व्यवस्था की गई। विमान के पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए सावधानी से विमान की लैंडिंग करवाई। विमान के सकुशल लैंड होने पर यात्रियों को राहत की साँस आई।
यह भी पढ़े: सीएम योगी ने ‘जनता दर्शन’ में सुनी लोगों की फ़रियादें, निवारण को लेकर दिए अधिकारियों को निर्देश