बलरामपुर,17 जुलाई, 2025: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से धर्मांतरण और हवाला लेन-देन से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। बतादें की धर्मांतरण और हवाला लेन-देन से जुड़े मामले में ईडी (ED) ने गुरुवार की सुबह बड़ी कार्रवाई की। जाँच एजेंसी ने बलरामपुर के उतरौला इलाके में 12 ठिकानों और मुंबई में 2 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। ईडी (ED) की यह बड़ी कार्रवाई सुबह 5 बजे की गई और अभी भी जारी है।
ईडी की टीम कर रही पूछताछ
ईडी (ED) को जाँच के दौरान पता चला कि आरोपी नवीन के खाते से शहजाद शेख नाम के एक व्यक्ति के खाते में करीब 2 करोड़ रुपए भेजे गए हैं। इसी को लेकर मुंबई के बांद्रा ईस्ट में कनाकिया पेरिस अपार्टमेंट और माहिम वेस्ट में रिजवी हाइट्स पर रेड की गई है। बांद्रा वाले फ्लैट में शहजाद शेख मौजूद था, ईडी की टीम उससे पूछताछ कर रही है।
बाबा पर धर्मांतरण का नेटवर्क चलाने का आरोप
छांगुर बाबा पर धर्मांतरण का बड़ा नेटवर्क चलाने का आरोप है। बतादें की इसके लिए विदेशों से हवाला के जरिए फंडिंग की जा रही थी। ये पैसे देश के अलग-अलग हिस्सों में धर्मांतरण की गतिविधियों में उपयोग किए जाते थे। ईडी इसी पैसे की ट्रेल और नेटवर्क की कड़ी को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
रेड के दौरान मिले कई सबूत
बलरामपुर और मुंबई की रेड के दौरान ईडी (ED) को कई अहम दस्तावेज मिले हैं जैसे,संदिग्ध लेनदेन के रिकॉर्ड, मोबाइल और लैपटॉप, बैंक अकाउंट डिटेल्स, संदिग्धों की लिस्ट।
विदेशों में भी छांगुर बाबा के बैंक अकाउंट
जाँच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है कि छांगुर बाबा के शारजाह, दुबई और यूएई के बैंकों में भी खाते हैं। ईडी को जिन बैंकों की जानकारी मिली है, वे हैं एचडीएफसी बैंक (यूएई), एक्सिस बैंक (शारजाह और दुबई),एमिरेट्स एनबीडी बैंक, फेडरल बैंक (वास्ट्रो अकाउंट)। इन अकाउंट्स से किसे, कब और कितना पैसा भेजा गया – इस पर बारीकी से जाँच की जा रही है।
यह भी पढ़े: Punjab News: दुकान में लगी भीषण आग! जलकर राख हुआ लाखों का सामान