UP News: कांवड़ यात्रा के चलते इस ज़िले में बंद हुए सभी शैक्षिणक संस्थान

by Nishi_kashyap
कांवड़ यात्रा

मेरठ,16 जुलाई, 2025: उत्तर प्रदेश के मेरठ ज़िले से स्कूलों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पवित्र सावन माह की कांवड़ यात्रा के चलते मेरठ जिले में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के मद्देनजर सभी शिक्षण संस्थानों को आगामी 23 जुलाई तक बंद कर दिया गया है। जिलाधिकारी वी. के. सिंह के आदेश के बाद ये बड़ा फैसला लिया गया है।

जिलाधिकारी ने जारी किए निर्देश

जारी आदेशों के अनुसार, कांवड़ यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए जिले में संचालित सभी विद्यालयों, डिग्री कॉलेज और तकनीकी शिक्षण संस्थानों को आगामी 23 जुलाई 2025 तक बंद कर दिया गया है।

जिला प्रशासन ने दी चेतावनी

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है की यदि इस अवधि में कोई भी शैक्षिणक संस्थान खुला पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बतादें की 23 जुलाई को महा शिवरात्रि है और इसी दिन जलाभिषेक कार्यक्रम आयोजित होगा।

यह भी पढ़े: UP News: कांवड़ लाते समय मंदिर से चंद कदम दूर सिपाही की हुई दर्दनाक मौत

You may also like