UP News: डॉक्‍टरों ने गंभीर बीमारी से परेशान ‘सलमान’ को दिया नया जीवन

by Nishi_kashyap
सलमान

संभल,25 जून 2025: यूपी के संभल से एक हैरान कर देने वाला बड़ा मामला सामने आया है। बतादें की में 27 साल के सलमान की बायीं जांघ में पिछले 6 महीनों से 35 किलो का एक विशाल ट्यूमर था। इस गंभीर बीमारी ने सलमान को बिस्तर पर ला दिया था। विशाल ट्यूमर के कारण उसकी हालत इतनी गंभीर हो चुकी थी की वह उठ बैठ भी नहीं सकता था।

ट्यूमर देख डॉक्टर भी हुए हैरान

सलमान की यह हालत देखकर एम्स ऋषिकेश के डॉक्टर भी हैरान रह गए थे। ट्यूमर की सर्जरी में भी जोखिम बहुत था, लेकिन ऑर्थोपेडिक विभाग के सर्जन डॉ. मोहित धींगरा ने चुनौती को स्वीकारा। उन्होंने एक टीम बनाकर सर्जरी करने का फैसला लिया।

धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहा सलमान

डॉक्टरों की टीम ने 9 जून को सलमान की सफल सर्जरी की और उसके पैर से 34.7 किलो वजन का ट्यूमर निकाला। डॉक्टरों के अनुसार यह पहली ऐसी सर्जरी है, जिसमें इतने बड़े ट्यूमर को सफलतापूर्वक हटाया गया। फिल्हाल सलमान की हालत स्थिर है। वह धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहा है। जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।

यह भी पढ़े: UP News: तेंदुए से भिड़ गया मजदूर! हमले से इस तरह बचाई खुद की जान

You may also like