मथुरा,28 जुलाई,2025: मथुरा के गोवर्धन तहसील अंतर्गत गाँव सीह में उस समय हड़कंप मच गया जब गोवर्धन बरसाना मार्ग पर गाँव के चौराहे पर स्थित अंबेडकर पार्क में लगी हुई संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का हाथ व उंगली अज्ञात लोगों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दी गई।
यह घटना रात की बताई जा रही है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने गोवर्धन बरसाना मार्ग को अवरुद्ध कर दिया है और शासन-प्रशासन से ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ जो क्षेत्र का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं कार्रवाई की माँग की है। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण अंबेडकर पार्क पहुँचे हैं।
एसपी देहात, सीओ गोवर्धन, थाना अध्यक्ष गोवर्धन सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँचे और ग्रामीणों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें: UP News: परिषदीय स्कूलों की दिव्यांग छात्राओं को मिलेगा स्टाइपेंड