मिर्जापुर, 20 सितंबर 2025: मिर्जापुर जिले के औराई कोतवाली क्षेत्र के नरथुआ चकभौरा गांव में देवी पूजन के महापर्व नवरात्रि की शुरुआत होते ही एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। एक खंडहर नुमा मकान में डेढ़ साल की मासूम बच्ची का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सुबह-सुबह ग्रामीणों को यह भयावह दृश्य दिखा, जिससे हर कोई सदमे में आ गया।
जानकारी के अनुसार, गांव वाले इस पुराने, जर्जर मकान को शौच के लिए इस्तेमाल करते हैं, जहां वे अपना डब्बा रखा करते हैं। हर रोज की तरह आज भी जब वे वहां पहुंचे, तो आंखों के सामने एक छोटी बच्ची का शव पड़ा मिला। उसके पास एक सफेद गमछा था और चेहरे पर चींटियां रेंग रही थीं। बच्ची के शरीर पर कहीं कोई चोट या घाव के निशान नहीं थे, लेकिन शव की हालत देखकर लग रहा था कि उसे महज तीन-चार घंटे पहले ही किसी ने बेरहमी से मार डाला और यहां फेंक दिया। आशंका जताई जा रही है कि यह हत्या का सनकी कृत्य हो सकता है।
ये भी देखे: लखनऊ में ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर