यूपी, 04 जुलाई, 2025: साइबर अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहें हैं। कभी शेयर ट्रेडिंग तो कभी मदद करने के नाम पर ठग हर दिन लोगों को अपने जाल में फंसा रहें हैं।
साइबर ठगी का पहला मामला
साइबर अपराधियों ने तीन लोगों को अपने ठगी के जाल में फँसाया। ठगो ने उन्हें शेयर ट्रेडिंग, किराये पर मकान लेने और मदद का झाँसा देकर उनसे 20.93 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर कर केस दर्ज कराया है। चौक के बाग टोला निवासी व्यापारी सुमित टंडन का कहना है की, एक माह पहले व्हाट्सएप पर आयरन एफएक्स इंटरनेशनल ग्रुप पर ट्रेडिंग का मैसेज आया था। उसने बताया की निवेश करने पर मुनाफे का झाँसा देने के नाम पर उससे 10.50 लाख रुपये ठग लिए गए।
दूसरा मामला
दूसरी ओर, अलीगंज सेक्टर-जे निवासी 92 वर्षीय जगदीश चंद्र कुकरेती ने मैजिक ब्रिक्स पर अपना मकान किराये पर देने के लिए विज्ञापन अपलोड किया था। 28 मई को एक व्यक्ति ने उन्हें कॉल कर खुद को एनएसजी कमांडो आशीष कुमार पहाड़ी बताया और मकान को किराये पर लेने की बात करने लगा। किराया एडवांस में देने की बात कर अपराधी ने खाते की जानकारी ली और पीड़ित के खाते से 5.38 लाख रुपये निकाल लिए।
तीसरा मामला
इसी तरह एक ओर मामला गोमतीनगर विस्तार के शालीमार विस्टा निवासी 70 वर्षीय कृष्णकांत त्रिवेदी से जुड़ा है जिनसे ठग ने 30 जून को पीएनबी बैंक का कस्टमर केयर कर्मी बनकर खाते की जानकारी ली और 5.05 लाख रुपये निकाल लिए। इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव का कहना है की, सभी मामलों की जाँच की जा रही है।
यह भी पढ़े: इलाहाबाद हाईकोर्ट में चोरी: तीसरी मंजिल के कोर्ट रूम घुसकर चोरों ने लगाई सेंध