UP News: ट्यूबवेल पर नहाने गए किशोर की करंट की चपेट में आने से मौत

by Nishi_kashyap
करंट

सहारनपुर,15 जून 2025: उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। जहाँ सरसावा थानाक्षेत्र के एक गाँव में शनिवार को करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई। परिजनों समेत कई ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर अधीक्षण अभियंता और एसडीओ को बिजलीघर में ही बंधक बना लिया।

ट्यूबवेल पर करंट लगने से झुलसा किशोर

पुलिस अधीक्षक सागर जैन ने न्यूज एजेंसी को जानकारी देते हुए बताया कि कुडी गाँव में राजेन्द्र का पुत्र निशु राणा (16) अपने दोस्तों के साथ खेत में टयूबवेल पर नहाने गया था। नहाने के बाद जब वह कपडे पहन रहा था तभी वह लटक रही बिजली के तार की चपेट में आ गया। सागर जैन ने बताया कि करंट लगने से निशु राणा बुरी तरह से झुलस गया। गम्भीर हालत में उसे तुरंत पिलखनी मेडिकल कालेज ले जाया गया जहाँ सागर जैन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को बनाया बंधक

पुलिस अधीक्षक सागर जैन ने बताया कि इस घटना से क्षुब्ध निशु के परिजनों समेत कई ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर अधीक्षण अभियंता और एसडीओ को बिजलीघर में ही बंधक बना लिया। सागर जैन ने बताया की पुलिस ने मौके पर पहुँचकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराया। निशु के परिजनों का कहना है की उन्हें कोई मुआवजा नहीं चाहिए बल्कि जिस विभाग की लापरवाही से यह हादसा हुआ है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़े: UP Monsoon News: लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, यूपी के इन जिलों में पड़ेगी आज बारिश की बौछारें

You may also like