UP News: जेवरात समेत 15 लाख रुपये और चार साल के बेटे को लेकर फ़रार हुई अधिवक्ता की दूसरी पत्नी

by Nishi_kashyap
पत्नी

आगरा,15 जून 2025: पुलिस के सुनवाई न करने पर पीड़ित अधिवक्ता ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत कर अपील की थी। कोर्ट के आदेश देने पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।

आगरा में अधिवक्ता ने अपनी दूसरी पत्नी पर 4 साल के बच्चे को ले जाने और 15 लाख रुपये समेत जेवरात चोरी करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर थाना ताजगंज में 5 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है और इस मामले की जाँच शुरू कर दी है।

बगीची बिंदा भगत, ताजगंज निवासी जलालुद्दीन ने पुलिस के सुनवाई न करने पर कोर्ट में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया था। उसका आरोप था की12 मार्च को उनकी दूसरी पत्नी खुशबू अपनी बहन रीटा उर्फ प्रमिला राठौर उनके दो बेटों के साथ उनके घर आई थी। इस बिच घर पर सिर्फ 2 बच्चे मौजूद थे।

अधिवक्ता की दूसरी पत्नी खुशबू ने मौका देखकर अलमारी में से 15 लाख रुपये और जेवरात निकाले। उसके बाद उनके चार साल के बेटे को लेकर चंद्रकांत चिल्ला के साथ फरार हो गई। जानकारी मिलने पर आसपास व दूसरे मकान पर तलाश की लेकिन कुछ नहीं पता चला। पुलिस इस मामले की जाँच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े:  UP News: ट्यूबवेल पर नहाने गए किशोर की करंट की चपेट में आने से मौत

You may also like