UP News: प्रशासन का फिर चला चाबुक! जमीन विवाद हत्या मामले में इतने पुलिसकर्मी सस्पैंड

by Nishi_kashyap
पुलिसकर्मी सस्पैंड

बस्ती,17 जून 2025: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के पैकोलिया से एक बड़ा मामला सामने आया है। बतादें की बस्ती जिले के थाना इलाके में परी हत्या से जुड़े मामले में पैकोलिया थानेदार सहित तीन पुलिस कर्मियों को सस्पैंड कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पैकोलिया थाना क्षेत्र मे जीतीपुर गाँव में जमीन विवाद को लेकर रविवार को परी श्रीवास्तव की हत्या कर दी गयी थी। पीड़ित की तहरीर पर इस मामले में 11 व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें से सात की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

इस घटना के पश्चात पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) संजीव त्यागी के हस्तक्षेप के बाद पैकोलिया थाना के थाना प्रभारी धर्मेन्द्र यादव, उपनिरीक्षक रमेश कुमार और आरक्षी देवनाथ यादव को पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने सोमवार की देर शाम सस्पैंड कर दिया। इस घटना में घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में जारी है, जहाँ पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव त्यागी ने घायलों की स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़े:  कौन हैं मिर्जापुर के सूरज कुमार पटेल ? जो यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के टॉपर बने

 

You may also like