UP News: कड़कती धूप में गश खाकर गिरे युवक की मौत

by Nishi_kashyap
मौत

बदायूं,13 जून 2025: बदायूं के बिनावर कोहिनी जफराबाद गाँव के निवासी सोरन सिंह चकबंदी कानूनगो थे। और कुंडा में कार्यरत थे। सोरन सिंह चकबंदी कस्बे के सरयू नगर मोहल्ले में गीतादेवी के मकान में किराए पर रहते थे जहाँ पहली मंजिल पर उनका कमरा था। वह बुधवार को दोपहर बाद काम से घर लौटे और कमरे का ताला खोलते समय बेहोश होकर नीचे गिर पड़े।

तेज धूप में झुलसा पूरा शरीर

यह घटना कस्बे के सरयू नगर मोहल्ले की है जहाँ काम से लौटा युवक (सोरन सिंह चकबंदी) अपने कमरे का ताला खोलते समय गश खाकर नीचे जमीन पर गिर गया। तेज धूप के कारण उसका पूरा शरीर झुलस गया। रात करीब आठ बजे उनके साथी मृगेन्द्र सिंह पहुँचे तब इस घटना की जानकारी मिली।

सोरन सिंह को डॉक्टर ने किया मृत घोषित

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और उसे सीएचसी ले गई। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम से मौत की सही वजह का पता लगने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े:  UP News: शादी वाले घर में आरोपियों ने घर में घुस कर महिलाओं से की छेड़छाड़

You may also like