यूपी,11 जुलाई 2025: आज से पवित्र सावन माह की शुरुआत हो गई है। सावन माह के पहले ही दिन मंदिरों में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इसी बीच श्री काशी विश्वनाथ धाम में भी भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। शिव भक्तों ने भोर से ही मंदिरों में आना शुरू कर दिया। पूरा धाम हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज रहा है।
मंगला आरती से हुआ प्रारंभ
सावन माह के पहले दिन विश्वनाथ धाम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। दिन की शुरुआत भगवान विश्वनाथ की मंगला आरती से की गई। इस दौरान भक्तों ने बाबा के दर्शन किए। कतारों में लगकर भक्त बाबा के दर्शन कर रहे है।
भक्तों पर हुई पुष्पवर्षा
श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा के दर्शन कर भक्त बहुत उत्साहित थे। मंगला आरती के बाद इस वर्ष मंदिर न्यास के कार्यपालक समिति के अध्यक्ष मंडलायुक्त एस राजलिंगम की पहल पर श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। पूरा धाम महादेव के जयकारों के गूंज रहा है। अभी भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी हुई है।
यह भी पढ़े: UP News: सीएम योगी ने सावन के पहले दिन शिव आराधना कर किया रुद्राभिषेक