UP News: गाय ने जन्मा एक अनोखा बछड़ा ! देवी का अवतार मानकर लोग कर रहे पूजा

by Nishi_kashyap
अनोखा बछड़ा

बागपत, 20 जून 2025: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक अनोखी और हैरान कर देने वाली ख़बर सामने आई है। बागपत के टिकरी गाँव में बीते बुधवार रात को एक गाय ने ऐसा बछड़े को जन्म दिया। जिसके 2 मुँह और 3 आंखें हैं। जैसे ही ये जानकारी गाँव और आसपास के इलाके में फैली भारी संख्या में लोग उसे देखने के लिए पहुँचे।

देवी का रूप मानकर लोग कर रहे पूजा

मिली जानकारी के अनुसार, यह बछड़ा गाँव के मुस्लिम समाज के एक किसान जाहिद की गाय ने जन्मा। इस बछड़े को देखकर लोग बहुत हैरान हैं। वहीं कुछ लोग इसे देवी का रूप मानकर इसकी पूजा कर रहे हैं। लोग इसे आस्था का प्रतीक मान रहे हैं।

डॉक्टर ने बताया इसे जेनेटिक बीमारी

पशु चिकित्सकों का कहना है कि यह एक जेनेटिक बीमारी के कारण हुआ है। डॉ. राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कई बार गर्भधारण के समय ऐसे बदलाव हो जाते हैं जिससे शरीर की बनावट असामान्य हो जाती है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे जीवों का ज्यादा समय तक जीवित रहना मुश्किल होता है।

बछड़े के मालिक 7 साल से कर रहे गाय की सेवा

बछड़े के मालिक जाहिद ने बताया कि उन्होंने 7 साल पहले ये गाय ख़रीदी थी। उसी समय से वह इस गाय की सेवा कर रहे हैं और गाय ने हमेशा अच्छा दूध दिया। अब इसने ऐसा बछड़ा जन्मा है, जिसे देखकर सभी हैरान है।

यह भी पढ़े: यूपी के इस ज़िले में 11 बजे के बाद बंद रहेंगी दुकानें, जारी हुए नए आदेश

You may also like