प्रयागराज,15 जून 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के बारा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोनबरसा से एक बेहद दुखद घटना का मामला सामने आया है। जहाँ पर शनिवार की रात्त आसमानी बिजली एक घर पर गिर गई, जिससे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी दो मासूम बच्चियाँ हैं।
बिजली गिरने से लगी भयानक आग
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह दुखद घटना उस समय हुई जब परिवार गहरी नींद में सोया हुआ था। तेज गरज के साथ अचानक बिजली उनके घर पर आ गिरी, जिससे घर में आग लग गई। आग इतनी ज्यादा भयानक थी की वे बुरी आग में झुलस गए।
शवों को पुलिस ने किया बरामद
इस दर्दनाक घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुँचे। आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ने जले हुए शवों को अपने कब्जे में लिया। इस दर्दनाक घटना से पूरे गाँव में कोहराम मचा हुआ है। फ़िल्हाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़े: UP News: राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्यों समेत संयुक्त निदेशकों का हुआ ट्रांसफर