UP News: शराब तस्कर के खिलाफ कार्रवाई न करने के मामले में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

by Nishi_kashyap
पुलिसकर्मी सस्पेंड

बलिया,24 जुलाई, 2025: उत्तर प्रदेश के बलिया में एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने के बावजूद उसके विरुद्ध कार्रवाई न करने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को सस्पैंड किया गया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए बताया की नरही थाना क्षेत्र के कोरंटाडीह पुलिस चौकी के प्रभारी गणेश पांडेय, हेड कांस्टेबल गणपत राम और कांस्टेबल प्रवीण कुमार को जाँच के बाद बुधवार को सस्पैंड कर दिया गया है।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कोरंटाडीह पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों ने पिछले दिनों मोटर साइकिल पर सवार दो शराब तस्करों को पकड़कर उनके पास से प्लास्टिक की दो बोरियों में अंग्रेजी शराब बरामद की थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में एक शराब तस्कर के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की, जबकि दूसरे शराब तस्कर के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया। इस मामले की जाँच अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर और पुलिस उपाधीक्षक (सदर) मोहम्मद उस्मान से कराई गई थी।

यह भी पढ़ें: Punjab News: ऑपरेशन के लिए आए मरीज ने अस्पताल की 5वीं मंजिल से लगाई छलाँग

You may also like