UP Monsoon Update: यूपी में जमकर होगी बारिश, 36 जिलों में आंधी तूफान का अलर्ट

by Nishi_kashyap
बारिश

यूपी, 02 जुलाई, 2025: उत्तर प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय हो चूका है। बतादें की मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में आज कई जिलों में गरज चमक के साथ व्रजपात और भारी बारिश की चेतावनी दी है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे तेज बारिश के दौरान घरों से बाहर न निकलें और उनसे सतर्क रहने की अपील की है।

इन जिलों में ‘भारी बारिश’ का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, महोबा, झांसी, ललितपुर ,बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी और आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं।

इन जिलों में है तेज बारिश की संभावना

फतेहपुर, चंदौली, संत रविदास नगर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

गरज-चमक और वज्रपात की संभावना वाले जिले

उत्तर प्रदेश के बड़े क्षेत्र में व्रजपात और तेज बारिश की संभावना हैं। जानकारी के लिए आपको बतादें की बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, आगरा, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में लोगो को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे विशेष सावधानी बरतें साथ ही किसानों को भी अपनी फसलों का ध्यान रखने के लिए कहा गया है और जल निकासी की सही व्यवस्था करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़े: Breaking: विनेश फोगाट के माँ बनने पर खुशी से झूम उठी महिलाएँ

You may also like