यूपी,12 जून 2025: भारतीय मौसम विभाग ने यूपी के लिए एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार,अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है की 13 से 17 जून के दौरान यूपी में कुछ स्थानों पर तेज हवाओं और गर्ज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है की 12 जून को पूर्वी और13 जून को पश्चिमी यूपी में बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
इसके साथ ही मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर भी अलर्ट जारी किया है।12 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर लू की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 12 जून को कई जगह लू चल सकती है। साथ ही 12 जून को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में गर्म रातें रहने की संभावना भी जताई गई है, जिससे लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी।
मौसम विभाग ने लोगों को दी सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को दी सलाह दी है कि वे बदलते मौसम को देखते हुए सावधानी बरतें। आंधी-बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और गर्मी से बचाव के लिए भी जरूरी कदम उठाएँ।
यह भी पढ़े: खाना बनाते समय झोपड़ी में लगी आग, तीस हज़ार नकदी समेत जलकर राख़ हुआ कीमती सामान