यूपी, 8 जून 2025: यूपी प्रदेश में एक बार फिर गर्मी अपना भयंकर रूप दिखाने वाली है। हाल ही में मौसम विभाग ने रिपोर्ट जारी की है। जारी रिपोर्ट के अनुसार, 9 और 10 जून को प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में पारा अपना भयंकर रूप दिखाएगा। इन दक्षिणी इलाकों में हीटवेव चलने की सुचना दी गई है।
अगले 3-4 दिन बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार,10 जून तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इन दिनों गर्म हवाएं चलेंगी और तापमान भी बढ़ेगा। अगले तीन से चार दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। जानकारी के मुताबिक दक्षिणी उत्तर प्रदेश के इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा हाई बताया जा रहा है।इन इलाकों में अभी भी तापमान हाई है और कुछ दिनों में यह और बढ़ सकता है।
11 जून मौसम लेगा करवट, शुरू होगा बारिश का दौर
मौसम विभाग के अनुसार,11 जून से मौसम करवट ले सकता है, जब पूर्वी हवाएं चलना शुरू होंगी। इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश से बारिश का दौर शुरू होगा, जो धीरे-धीरे पश्चिमी दिशा की ओर बढ़ेगा। बारिश से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। जिससे लोगों को गर्मी की लू से राहत मिलेगी। लेकिन तब तक के लिए मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी की लू से बचने के लिए जरूरी कदम उठाने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग की अपील
मौसम विभाग ने लोगों को घरों के अंदर रहने की अपील की है, तभी घर से बाहर निकले जब ज्यादा जरूरी हो। इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा पानी पीने और ठंडी चीजों का सेवन करने की सलाह मौसम विभाग ने लोगों को दी है।
यह भी पढ़े: योगी सरकार की बड़ी पहल, अब दाल और तेल की बढ़ती कीमतों से मिलेगी लोगों को राहत