UP Monsoon heavy rain alert: यूपी के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश! जारी हुआ आंधी-तूफान का यलो अलर्ट

by Nishi_kashyap
बारिश

यूपी,13 जुलाई,2025: उत्तर प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है। मानसून के चलते मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों के में भारी बारिश और आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। जानकारी के लिए आपको बतादें की 13 से 14 जुलाई 2025 के लिए यूपी प्रदेश के 42 जिलों में ये अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा है। साथ ही लोगों से ये भी अपील की है की खराब मौसम के दौरान घर से बाहर न निकलें।
इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बुलंदशहर
गौतम बुद्ध नगर
अलीगढ़
मथुरा
एटा
कासगंज
बदायूं

सहारनपुर
मुजफ्फरनगर
बिजनौर
मेरठ
गाजियाबाद
हापुड़
लखीमपुर खीरी
मिर्जापुर

प्रयागराज
भदोही
शामली
मुरादाबाद
रामपुर
बरेली
पीलीभीत

शाहजहांपुर
कानपुर देहात
कानपुर नगर
फर्रुखाबाद
हरदोई
सीतापुर
फतेहपुर

बांदा
हमीरपुर
महोबा
झांसी
ललितपुर
जालौन
औरैया

फिरोजाबाद
कन्नौज
सोनभद्र
चित्रकूट
मैनपुरी
इटावा

उत्तर प्रदेश के आधे से ज्यादा जिले इस येलो अलर्ट के दायरे में हैं। मौसम विभाग ने इन जिले के लोगों को विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा है।

इन जिलों में कोई अलर्ट नहीं

हालांकि, बतादें की राज्य के कई पूर्वी और मध्य जिलों में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

चंदौली, गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, देवरिया, कुशीनगर, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी,बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, अंबेडकरनगर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर,अयोध्या, बाराबंकी, अमेठी, लखनऊ, सुलतानपुर।

यह भी पढ़े: अहमदाबाद विमान हादसे का आज होगा खुलासा, आज आ सकती है जाँच रिपोर्ट

You may also like