हरदोई, 12 जनवरी 2026: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पाली थाना परिसर में एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक पति ने थाने की मेस से खाना खाकर बाहर धूप में खड़ी अपनी पत्नी को पीछे से तमंचे से गोली मार दी। इस हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतका की पहचान सोनी के रूप में हुई है। वह पाली थाना क्षेत्र के रमापुर अटरिया निवासी अनूप कुमार की पत्नी थी। पुलिस ने आरोपी पति अनूप कुमार को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, सोनी सात जनवरी को घर से कहीं चली गई थीं। इसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज की गई थी। रविवार को पुलिस ने सोनी को बरामद कर लिया था। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे पुलिस ने सोनी को थाने की मेस में खाना खाने के लिए भेजा। खाना खाकर सोनी थाना परिसर में ही धूप में खड़ी हो गई थीं।
उसी समय पीछे से आए अनूप कुमार ने तमंचे से सोनी के दाहिने कंधे पर पीछे से गोली मार दी। गोली लगते ही सोनी मौके पर ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। घटना से पूरे थाना परिसर में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई। आरोपी अनूप कुमार को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने मौके से तमंचा और अन्य सबूत बरामद किए हैं। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
ये भी देखे: UP Crime: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में शिक्षक की गोली मारकर हत्या