यूपी कैबिनेट की सोमवार को होगी बड़ी बैठक, अनुपूरक बजट समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

by Manu
कैबिनेट बैठक

लखनऊ, 20 दिसंबर 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक में चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट समेत कई प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इन पर मंजूरी की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार अनुपूरक बजट में बुनियादी ढांचे से जुड़े विभागों को प्राथमिकता मिल सकती है। लोक निर्माण विभाग सिंचाई एवं जल संसाधन शहरी विकास ऊर्जा स्वास्थ्य और शिक्षा विभागों के लिए अतिरिक्त राशि का प्रावधान हो सकता है। पुलिस आधुनिकीकरण की योजनाओं के लिए भी बजट आवंटन की उम्मीद है।

बैठक में निवेश प्रस्तावों और विभिन्न विकासपरक योजनाओं पर भी विचार होगा। ये प्रस्ताव राज्य की अर्थव्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।

अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश किया जाएगा।

ये भी देखे: योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, अयोध्या में बनेगा वर्ल्ड क्लास मंदिर म्यूजियम, हर मंडल में दिव्यांग केंद्र

You may also like