UP Accident News: बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर

by Nishi_kashyap
बाइक सवार

सिद्धार्थनगर,8 जून 2025: शोहरतगढ़ थाना के नजदीक गोरखपुर-श्रावस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह दो बाइक सवार युवक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। दोनों युवकों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। घायल युवकों को उपचार के लिए सीएचसी सैंटर पहुंचाया गया है। चिकित्सकों ने युवकों की हालत को देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। युवकों की पहचान शोहरतगढ़ थाना के गड़ाकुल मोहल्ला निवासी रंजीत और राजू के रूप में हुई है।

तेज रफ्तार से आ रहा था ट्रक

दोनों युवक रंजीत और राजू बाइक से चिल्हिया की ओर जा रहे थे। नगर पंचायत के गो आश्रय केंद्र के पास ही पहुंचे थे अचानक सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। जब यह घटना हुई तब बाइक चालक और पीछे बैठे युवक ने हेलमेट नहीं पहना था जिससे दोनों के सिर में भी चोट आई है। युवकों को मेडिकल कालेज रेफर किया गया, जब वहाँ हालत और गंभीर होती नजर आ रही थी तब चिकित्स्कों ने दोनों को बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

ट्रक चालक की तलाश कर रही पुलिस

एसएचओ शोहरतगढ़ विंदेश्वरी मणि ने जानकारी देते हुए बताया की घटना की जानकारी मिलने पर तुंरत घटनास्थल पर पुलिस को भेजा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। फ़िल्हाल पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। तलाश होते ही ट्रक चालक पर मुक़दमा दर्ज कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े:  कैमिकल और स्टार्च से मिठाई तैयार करने वाली अवैध फैक्ट्री का खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया भंडाफोड़

 

You may also like