गुजरात में अनोखी घटना: जब एक शेर ने रसोई में जमाया डेरा

by chahat sikri
जब एक शेर ने रसोई में जमाया डेरा

अहमदाबाद, 4 अप्रैल 2025:  गुजरात के अहमदाबाद में एक परिवार को बुधवार रात उस समय झटका लगा जब उन्होंने देखा कि उनके रसोईघर में एक शेर दीवार पर बैठा है और उन्हें घूर रहा है।

शेर करीब दो घंटे तक रसोईघर में बैठा रहा और घर के लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते रहे थे। गांव वालों ने परिवार की मदद की और रोशनी और आवाज का इस्तेमाल करके शेर को भगाया था।

स्थानीय मीडिया के अनुसार

स्थानीय मीडिया के अनुसार गुजरात के अमरेली में मुलुभाई रामभाई लखनोत्रा ​​का परिवार अपने घर में सो रहा था। तभी छत के छेद से शेर घुस आया। अचानक आए मेहमान ने दहशत फैला दी थी। परिवार घर से बाहर भागा और मदद के लिए चिल्लाया था। गांव वालों को बताया कि उनके घर में जानवर है। वायरल हुए एक वीडियो में शेर दीवार के ऊपर बैठा है और रसोईघर में झांक रहा है। वह इधर-उधर देखता है और एक गांव वाला उसके चेहरे पर टॉर्च की रोशनी डालता है।

एक पल के लिए वह कैमरे में देखता है। उसकी आंखें अंधेरे में चमक रही होती हैं। करीब दो घंटे लगे लेकिन आखिरकार शेर को भगा दिया गया था। किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

यह पहली बार नहीं है जब ‘जंगल के राजा’ को रिहायशी इलाके में देखा गया है। इससे पहले फरवरी में इसी जिले में गुजरात के भावनगर-सोमनाथ हाईवे पर यातायात कुछ समय के लिए रुक गया था। जब एक एशियाई शेर सड़क पर टहलता हुआ दिखाई दिया था। जिससे कम से कम 15 मिनट तक वाहन रुक गए थे।

शेर को एक पुल पार करते हुए देखा गया और शेर को हाईवे पार करने देने के लिए कारों, ट्रकों और बाइकों को रोक दिया गया था। वीडियो एक कार से शूट किया गया था जिसे जबरन रुकना पड़ा था।

यह भी देखे: झांसी: नवरात्रि मे पूजा ना कर पाने के कारण महिला ने की आहात्मत्या

You may also like