लालजीत सिंह भुल्लर के भरोसे के बाद यूनियन प्रतिनिधियों ने हड़ताल वापस ली

by Manu
लालजीत सिंह भुल्लर

चंडीगढ़, 4 अप्रैलः पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज पंजाब रोडवेज, पनबस और पी.आर.टी.सी. के कॉन्ट्रैक्ट व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की यूनियनों को भरोसा दिया कि उनकी नौकरियां पक्की करने, वेतन में बराबरी लाने और सैलरी बढ़ोतरी को लागू करने का काम तेजी से चल रहा है। उनकी इस मुलाकात के बाद यूनियन प्रतिनिधियों ने 7 से 9 अप्रैल तक होने वाली हड़ताल को टाल दिया।

सचिवालय में यूनियन वालों के साथ बैठक की अगुवाई करते हुए लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नौकरियों को कानूनी तरीके से चरणबद्ध ढंग से पक्का किया जाएगा। साथ ही, वेतन में एकरूपता और बढ़ोतरी के मसलों को भी व्यवस्थित तरीके से हल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले हफ्ते वह खुद एडवोकेट जनरल और वित्त मंत्री से मिलकर ये बात रखेंगे।

इसके अलावा, ठेकेदारों द्वारा ई.पी.एफ. और ई.एस.आई. की राशि जमा करने में देरी के मुद्दे को जल्द सुलझाने के लिए भी विभागीय अफसरों को हिदायत दी गई। उन्होंने अफसरों से कहा कि आगे से ठेकेदारों की कोई लापरवाही न हो, जिससे कर्मचारियों को वेतन लेने में परेशानी उठानी पड़े।

कैबिनेट मंत्री ने ये भी  कहा कि कर्मचारियों की अन्य मांगों पर भी तेजी से विचार किया जा रहा है।

ये भी देखे: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो द्वारा रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर और उसका साथी गिरफ्तार

You may also like