गोंडा, 07 जुलाई, 2025: केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के पिता पूर्व मंत्री आनंद सिंह उर्फ अनु भैया का रविवार के दिन लखनऊ में निधन हो गया। बतादें कि वह कांग्रेस के टिकट पर चार बार सांसद और अखिलेश सरकार में कृषि मंत्री रह चुके हैं। उनके निधन से पूरा जिला शोक में है।
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के पिता पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री आनंद सिंह का रविवार की देर रात लखनऊ में निधन हो गया। एक जमाने में उन्हें पूर्वांचल की राजनीति का भीष्म पितामह माना जाता था। इसके अलावा वह कांग्रेस के टिकट से चार बार सांसद रह चुके हैं। साथ ही अखिलेश सरकार में कृषि मंत्री भी रहे। इसके बाद उन्होंने राजनीतिक जीवन से सन्यास ले लिया। उनके निधन से पुरे जिले में शोक की लहर है।
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के मनकापुर राजघराना की राजनीति में एक अलग ही छवि रही है। वर्तमान में बीजेपी सरकार में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के पिता आनंद सिंह ने रविवार की देर रात लखनऊ में तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहाँ पर उन्होंने अपने जीवन की अंतिम साँस ली। पूर्व मंत्री आनंद सिंह उर्फ अनु भैया का जन्म 4 जनवरी 1939 में हुआ था। बतादें की इनके पुत्र गोंडा से भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह वर्तमान में केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री है।
यह भी पढ़े: फूड प्वाइजनिंग: शरबत पीने और बिरयानी खाने से एक की मौत, 75 लोग अस्पताल में भर्ती