नई दिल्ली, 14 मार्च 2026: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लद्दाख के प्रमुख जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया है। मंत्रालय ने शुक्रवार को आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। सोनम वांगचुक अब पूरी तरह स्वतंत्र हैं और उन्हें किसी अन्य कानूनी कार्रवाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।
गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत मिलने वाले अधिकारों का इस्तेमाल करके लिया गया है। मंत्रालय ने कहा कि सरकार लद्दाख में शांति स्थिरता और आपसी विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इसका उद्देश्य सभी संबंधित पक्षों के साथ रचनात्मक और सार्थक संवाद को बढ़ावा देना है।
मंत्रालय ने दोबारा आश्वासन दिया कि लद्दाख के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय प्रदान किए जाएंगे। साथ ही उम्मीद जताई कि लद्दाख से जुड़े मुद्दे रचनात्मक बातचीत और संवाद के माध्यम से सुलझाए जा सकते हैं। इसमें उच्च स्तरीय समिति और अन्य उचित मंचों की भूमिका अहम होगी।
ये भी देखे: सोनम वांगचुक की पत्नी का आरोप, मेरी हर कदम पर हो रही है निगरानी, कार से कोई कर रहा पीछा