शादी के जश्न में अनहोनी: फोटोशूट के चक्कर में रंगीन बम से दुल्हन गंभीर रूप से झुलसी

by chahat sikri
विक्की और पिया

बेंगलुरु, 20मार्च 2025:  कनाडा से बेंगलुरु अपनी शादी का जश्न मनाने के लिए आए भारतीय मूल के एक जोड़ा जिनका नाम  विक्की और पिया है। उनके साथ उनके खास दिन पर एक हादसा हो गया। शादी के फोटोशूट के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले रंगीन बम ने दुल्हन पिया को गंभीर रूप से घायल कर दिया है

कैसे हुआ हादसा?

फोटोशूट के लिए रंगीन बम का इस्तेमाल किया जा रहा था जो  रंगीन धुआं छोड़ने के लिए डिजाइन किया गया है। लेकिन यह बम अचानक उनकी ओर मुड़ गया और फट गया। उस समय दूल्हा विक्की अपनी दुल्हन पिया को उठाकर फोटो खिंचवा रहा था। इस हादसे में पिया की पीठ पर गंभीर जलने के निशान आ गए और उसके बाल भी झुलस गए है। उसे तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।

जोड़े ने दी चेतावनी

इस घटना के बाद, विक्की और पिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाली जिसमें उन्होंने अपनी चोटें दिखाईं और शादियों में पटाखों और रंगीन बमों के इस्तेमाल के खतरों के बारे में चेतावनी दी। उन्होंने लिखा सोचा था कि ये रंगीन बम से शानदार फोटो शूट होगा , लेकिन यह हम पर गिर गया।इसे पता लगता है कि बुरी नज़र असली है।”

ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।यह घटना शादियों में पटाखों और अन्य उपकरणों की वजह से हुई हादसों में से एक और है।। पिछले साल सहारनपुर में एक शादी के दौरान पटाखे जलाने से कार में आग लग गई थी।

यह हादसा शादियों में सुरक्षा के महत्व को फिर से उजागर करता है। पुलिस और विशेषज्ञों ने ऐसे उपकरणों के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की सलाह दी है।

 

You may also like