चंडीगढ़, 06 फ़रवरी 2026: अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2026 (U-19 World Cup Final) के फाइनल में भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड के सामने 412 रनों का विशाल लक्ष्य रख दिया है। भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 411 रन बनाए जो U-19 विश्व कप फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।
वैभव सूर्यवंशी ने महज 80 गेंदों में नाबाद 175 रन ठोक डाले। उनकी पारी में 15 चौके और 15 छक्के शामिल रहे। दिलचस्प बात यह है कि वैभव ने अपनी पूरी पारी में सिर्फ बाउंड्री से ही 150 रन बटोरे। उन्होंने 55 गेंदों में ही शतक पूरा कर लिया जो U-19 विश्व कप फाइनल में सबसे तेज शतक है। साथ ही यह U-19 विश्व कप इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक भी बन गया है।
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से इंग्लैंड के गेंदबाजों को पूरी तरह बेबस कर दिया। उनकी इस पारी ने भारत को 400 के पार पहुंचाया।
ये भी देखे: अंडर-19 एशिया कप: भारत-पाकिस्तान के बीच मैच कल, वैभव सूर्यवंशी से बड़ी उम्मीदें