बहादुरगढ़, 27 नवंबर 2025: नजफगढ़ रोड पर राठी फार्म हाउस में चल रहे शादी के जश्न में मंगलवार देर रात हर्ष फायरिंग हुई। नाच-गाने के बीच चली गोली से दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
घायलों की पहचान शक्ति नगर निवासी योगेश और जितेश के रूप में हुई है। दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। योगेश का इलाज बहादुरगढ़ के आरजे अस्पताल में और जितेश का झज्जर के ऑस्कर अस्पताल में चल रहा है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन शादी में मौजूद लोग और परिजन मुंह बंद रखे रहे। घायलों ने भी शुरू में बयान देने से मना कर दिया। फिर भी पुलिस ने मामला गंभीरता से लिया। जान से मारने की कोशिश और आर्म्स एक्ट की धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई है।
ये भी देखे: लखनऊ के मॉल में गोलीबारी, विवाद के बाद फायरिंग, महिला समेत चार गिरफ्तार