चंडीगढ़, 04 अप्रैल 2026: हरियाणा के गांव कुम्हारिया के दो युवकों को रूस की सेना में जबरन भर्ती कर यूक्रेन युद्ध में धकेल दिया गया था। इनमें से एक युवक अंकित जांगड़ा की मौत हो गई है, जबकि दूसरे युवक विजय पूनिया का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।
अंकित जांगड़ा का शव दिल्ली पहुंच गया है। परिजन शव लेकर गांव के लिए रवाना हो गए हैं। अंकित के भाई रघुबीर जांगड़ा ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को उन्हें मौत की सूचना मिली थी। इसके बाद परिवार आज सुबह दिल्ली रवाना हुआ।
परिवार ने बताया कि 11 सितंबर 2025 से दोनों युवकों का उनके साथ कोई संपर्क नहीं हो पाया था। दोनों युवकों की वापसी के लिए परिवार ने काफी प्रयास किए थे। परिजन दिल्ली और चंडीगढ़ में रूसी दूतावास, विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय से मदद मांगने गए थे।
दोनों युवकों ने अपने परिवार को वीडियो भेजकर बचाने की गुहार लगाई थी।
ये भी देखे: ‘भारत निष्पक्ष नहीं, शांति का पक्षधर’, रूस-यूक्रेन युद्ध पर पुतिन से बोले पीएम मोदी