सरहिंद के सानीपुर में भाखड़ा नहर में डूबे दो युवक, तलाश में जुटी पुलिस और गोताखोर

by Manu
Drowning

चंडीगढ़, 10 सितंबर 2025: पंजाब के सरहिंद के सानीपुर के पास भाखड़ा नहर में दो युवकों के डूबने की दुखद घटना सामने आई है। परिजनों द्वारा जिला और पुलिस प्रशासन को सूचित करने के बाद लापता युवकों की तलाश शुरू कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, गांव खरे के पास भाखड़ा नहर में विक्की नाम का एक युवक फिसलकर गिर गया था। उसे बचाने के लिए गांव चरनाथल खुर्द निवासी सुरमुख सिंह और बलजीत सिंह नहर में कूद गए, लेकिन तेज बहाव के कारण दोनों डूब गए। वहीं, विक्की तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया।

गोताखोर राजीव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सुरमुख सिंह और बलजीत सिंह नहर में डूब गए हैं, जिनकी तलाश के लिए गोताखोरों की टीम लगातार प्रयास कर रही है। हालांकि, अभी तक दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

ये भी देखे: पंजाब विधानसभा: हरियाणा से पानी विवाद को लेकर विधानसभा में हंगामा

You may also like