77
नई दिल्ली, 28 सितंबर : सीतापुर के गुरेला थाना तंबौर में दो युवकों की रेल हादसे के दौरान मौत होने का समाचार है। जानकारी के अनुसार तबौर निवासी प्रमोद यादव व रोहित विश्वकर्मा गौरीगंज के बनी स्थित संतोष मिश्रा के गल्ले की गोदाम में काम करते थे। शनिवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे बनी रेलवे स्टेशन की तरफ शौच करने जा रहे थे, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गए, जिस कारण उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।