जम्मू मंडल में सातवें फेज में दो ट्रेनें फिर से चलीं, बाढ़ के बाद धीरे-धीरे सामान्य हो रहा रेल संचालन

by Manu
स्पेशल ट्रेन

जम्मू, 27 नवंबर 2025: उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में पिछले कुछ महीनों की भारी बारिश और जलभराव ने रेल यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया था। कई ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं। कुछ को गंतव्य से पहले ही रोकना पड़ा। लेकिन मंडल अधिकारियों ने लगातार ट्रैक का जायजा लिया। ट्रेनों की सुरक्षा सुनिश्चित की। अब धीरे-धीरे सब सामान्य हो रहा है।

सातवें फेज में दो महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन फिर शुरू हो गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि ट्रैक की मजबूती और निरंतरता की जांच के बाद यह कदम उठाया गया। इससे पहले छह फेज में कई ट्रेनें चला चुकी हैं।

ट्रेनों का विवरण

– ट्रेन संख्या 14662 जम्मू तवी से बाड़मेर। परिचालन 1 दिसंबर 2025 से शुरू।

– ट्रेन संख्या 74907 पठानकोट से शहीद कैप्टन तुषार महाजन। परिचालन 1 दिसंबर 2025 से।

सिंघल ने कहा कि मंडल में ट्रेनें धीरे-धीरे पूरी तरह सामान्य हो रही हैं। यात्रियों से अपील है कि किसी असुविधा से बचने के लिए पहले उत्तर रेलवे की वेबसाइट चेक करें या हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।

ये भी देखे: कोहरे से रेल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे ने पंजाब से जुड़ी कई ट्रेनें कीं रद्द

You may also like