पुंछ में घुसपैठ करते हुए दो आतंकी ढेर, फिर शव लेकर गई पाकिस्तानी सेना

by Manu
पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी और मोर्टार दागकर आतंकी घुसपैठ की कोशिश

जम्मू कश्मीर, 08 अप्रैल: भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (LOC) पर दिगवार सेक्टर में रविवार रात को पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी और मोर्टार दागकर आतंकी घुसपैठ की कोशिश की। सूत्रों के अनुसार, रात 9 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना लंगूर क्षेत्र से अल बद्र के आतंकवादियों को भारतीय सीमा में दाखिल कराने की कोशिश कर रही थी। हालांकि, भारतीय सेना के मुस्तैद जवानों ने इसका कड़ा जवाब दिया और जवाबी फायरिंग में दो आतंकवादी मारे गए।

सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ के बाद पाकिस्तानी सेना ने दोनों आतंकियों के शवों को उठाकर अपने साथ ले गई। अभी तक भारतीय सेना की ओर से इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हाल फिलहाल पाक आर्मी  घुसपैठ कराने की कोशिशें लगातार कर रही है।

इस पूरे मुठभेड़ पर भारतीय सेना की आधिकारिक बयान की प्रतीक्षा है।

ये भी देखे: पीएम मोदी को मिला श्रीलंका मित्र विभूषण अवॉर्ड, फिर MODI ने कही ये बात!

You may also like