मोहाली मे एक दिन मे दो आत्महत्या से मचा हड़कंप

by chahat sikri
एक दिन मे दो आत्महत्या

मोहाली, 2 अप्रैल 2025: पुलिस ने सोमवार को बताया कि मोहाली में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों ने अपने रिश्ते में तनाव के चलते आत्महत्या कर ली है ।

पहला मामला:

पहले मामले में उत्तर प्रदेश का रहने वाला 29 वर्षीय व्यक्ति अपने रिश्तेदार के घर पर फंदे से लटका मिला।दिहाड़ी मजदूर मृतक को रविवार शाम करीब 4.30 बजे उसके भाई ने देखा।उसने पुलिस को बताया कि उसका भाई तब से भावनात्मक रूप से परेशान था। जब से उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने आठ महीने के बच्चे के साथ अपने माता-पिता के घर लौट आई थी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि भले ही वह उसे वापस आने के लिए कह रहा था। लेकिन वह अपने फैसले से पीछे नहीं हट रही थी। इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली।

इसके बाद फेज-1 पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 आत्महत्या के लिए उकसाना के तहत एफआईआर दर्ज की है।

दूसरा मामला:

एक अलग घटना में तलाक का इंतजार कर रही 20 वर्षीय महिला ने भी रविवार को जगतपुरा में आत्महत्या कर ली।

उसकी मां के अनुसार तलाक के बाद वह राजस्थान निवासी अपने प्रेमी से शादी करने की योजना बना रही थी। हालांकि 30 मार्च को उसके प्रेमी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया जिससे वह टूट गई थी । बेहद परेशान होकर उसने यह कदम उठाया था । मृतक अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गया है।

सोहाना पुलिस ने मां की शिकायत पर भादंसं की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी देखे: कुरुक्षेत्र: संदिग्ध परिस्थति में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

You may also like