6
जालंधर, 02 मार्च 2026: जालंधर में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस DAV स्कूल और APJ स्कूल रामामंडी ब्रांच को धमकी भरा ईमेल मिला है।
पुलिस ने दोनों स्कूलों के परिसर की सघन तलाशी शुरू कर दी है। अभी तक किसी भी स्कूल से बम या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। दोनों स्कूलों में छात्रों की छुट्टी नहीं की गई है।
पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है। ईमेल के स्रोत की तकनीकी जांच की जा रही है।
ये भी देखे: जालंधर में पीएम मोदी के दौरे से ठीक एक दिन पहले स्कूलों को मिली बम धमकी, लिखा-निशाने ते डेरा बल्लां