दो पंजाबियों की कनाडा और आस्ट्रेलिया में हुई हत्या

पुलिस ने मामले की जांच की शुरू

by TheUnmuteHindi
दो पंजाबियों की कनाडा और आस्ट्रेलिया में हुई हत्या

दो पंजाबियों की कनाडा और आस्ट्रेलिया में हुई हत्या
पुलिस ने मामले की जांच की शुरू
नई दिल्ली, 23 जनवरी : विदेशों में बैठे भारतीयों पर हमलों का सिलसिला लगातार जारी है, जिस कारण आए दिन कोई ना कोई पंजाबी अपनी जान से हाथ धो बैठता है। अब ताजा मामले में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न और कनाडा के डेल्टा शहर में दो पंजाबी युवकों की हत्या कर दी गयी। अनमोल बाजवा (36) का शव मेलबर्न के पश्चिमी क्षेत्र वेरिबी में उनके घर से कुछ ही दूरी पर एक पार्क में मिला। वह पंजाब के बटाला जिले के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक, अनमोल ने कुछ समय पहले एक पंजाबी परिचित की आर्थिक मदद की थी। उस शख्स ने अनमोल को बातचीत के लिए पास के पार्क में बुलाया था। सुबह पार्क से उनका शव मिला। पुलिस ने पंजाबी मूल के इष्टपाल सिंह (31) को गिरफ्तार किया है। उधर, वैंकूवर के पास डेल्टा शहर में गुरविंदर सिंह उप्पल (29) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह हिंसा का मामला लग रहा है। पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर गंभीरता के साथ जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर परिवारों में दुख का आलम है।

You may also like