गोरखपुर, 28 अक्टूबर 2025: छठ महापर्व की पवित्र खुशियां मंगलवार की सुबह गोला और बड़हलगंज इलाकों में दो परिवारों में मातम छा गया है। अर्घ्य चढ़ाने और स्नान के वक्त अलग-अलग जगहों पर एक किशोर समेत दो लोग डूब गए।
गोला के डांडी खास गांव में सुबह छठ व्रती महिलाएं पोखरे किनारे सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर रही थीं। तभी 35 साल के चंदन भी श्रद्धा में शामिल होकर अर्घ्य देकर स्नान करने लगे। अचानक पैर फिसला और वे गहरे पानी में डूबने लगे। ग्रामीणों ने चिल्लाते हुए उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। लंबे जद्दोजहद के बाद चंदन को बाहर निकाला गया। गोला सीएचसी पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि चंदन के घर में कोई छठ व्रती नहीं था। वह तो बस भक्ति में जुड़ने आया था। चंदन की पत्नी संजना तो मायके में छठ मना रही है।
ये भी देखे: भोजपुर में दर्दनाक हादसा, पोखर में डूबने से 9 साल के बच्चे की मौत, परिवार में मातम