महाराजपुर के शेखपुर में गंगा नहाने गए तीन किशोरों में दो तेज बहाव बहा, एक सुरक्षित

by Manu
Drowning

महाराजपुर, 05 सितंबर 2025: कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के शेखपुर गांव में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा नदी में नहाने गए तीन किशोर तेज बहाव में फंस गए, जिनमें से दो किशोर, गोविंद खरवार और कार्तिक सिंह, लापता हो गए, जबकि तीसरा किशोर, रौनक दुबे, किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आया।

जानकारी के मुताबिक, चकेरी निवासी रौनक दुबे अपने दोस्तों गोविंद खरवार (शंकरपुर अहिरवां) और कार्तिक सिंह (उत्तम आईटीआई, चकेरी मोड़) के साथ साइकिल से शेखपुर गांव के गंगा घाट पर नहाने गया था। नहाते समय गंगा का तेज बहाव उन्हें बहा ले गया। रौनक किसी तरह किनारे तक पहुंच गया, लेकिन गोविंद और कार्तिक का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।

हादसे की सूचना मिलते ही महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लापता किशोरों की तलाश शुरू की। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी है, लेकिन अभी तक दोनों किशोरों का कोई सुराग नहीं मिला है।

ये भी देखे: Saharanpur News: सहारनपुर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 11 लोग गिरफ्तार

You may also like