गोराया, 05 नवंबर 2025: पंजाब के गोराया पुलिस ने सोनू खत्री गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी का एक ट्रैक्टर और एक मारुति कार बरामद की है। यह गिरोह गोराया इलाके में लूटपाट और चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुका था। फगवाड़ा के एक पेट्रोल पंप पर भी इन्होंने फायरिंग कर लूटपाट की थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।
गोराया थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएसपी फिल्लौर सरवन सिंह बल ने बताया कि एसएचओ गोराया सिकंदर सिंह विर्क, चौकी इंचार्ज दोसांझ कला जंग बहादुर और उनकी टीम ने इलाके में हाल ही में हुई चोरी-लूट की घटनाओं को सुलझाने में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि दोसांझ कलां के एक गांव से चोरी हुए किसान के ट्रैक्टर की सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंचना आसान हो गया।
ये भी देखे: Punjab News: फिल्लौर-गोराया हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत