जालंधर, 25 फरवरी 2026: जालंधर के जालोक गांव के पास बुधवार सुबह पुलिस और सिद्धू फार्म हत्याकांड के दो मुख्य शूटरों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दोनों शूटर घायल हो गए जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उनके पास से दो पिस्तौल बरामद की हैं।
मुठभेड़ सुबह करीब 9 बजे हुई। सदर पट्टी और एसएचओ सरहाली की पुलिस टीम जालोक गांव के पास गश्त कर रही थी। टीम ने एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा। जैसे ही पुलिस ने उन्हें घेरने की कोशिश की दोनों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी और भागने की कोशिश की।
पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। क्रॉस फायरिंग में दोनों आरोपी घायल हो गए। घायलों की पहचान चोहला साहिब निवासी रमनप्रीत सिंह और जालंधर के गढ़के निवासी अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है।
एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि रमनप्रीत सिंह सिद्धू फार्म हत्याकांड का मुख्य शूटर है। उसे दो गोलियां लगी हैं। अर्शदीप सिंह के पैर में गोली लगी है। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने मौके से 9 एमएम और 30 बोर की दो पिस्तौल बरामद की हैं। दोनों आरोपी बाइक पर सवार थे।
ये भी देखे: PUNJAB BREAKING: ASI-होमगार्ड जवान हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में ढेर