करनाल कर्ण लेक के पास NH-44 पर मिले दो ग्रेनेड, बम निरोधक दस्ते ने एक को किया निष्क्रिय

by Manu
बरेली हिंसा

करनाल, 27 नवंबर 2025: हरियाणा के करनाल में गुरुवार सुबह कर्ण लेक के पास NH-44 हाईवे पर हड़कंप मच गया। संदिग्ध विस्फोटक मिलने की सूचना पर पुलिस ने इलाके को सील कर दिया। जांच में दो ग्रेनेड बरामद हुए। बम निरोधक दस्ते ने एक को डिफ्यूज कर दिया।

सूचना करीब साढ़े 11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को मिली। कॉलर ने बताया कि कर्ण लेक क्षेत्र में विस्फोटक जैसी कोई वस्तु पड़ी है। टीम तुरंत मौके पर पहुंची। यातायात रोक दिया गया। आसपास के लोग सुरक्षित स्थान पर ले जाए गए।

जांच में दो हैंड ग्रेनेड मिले। बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। विशेषज्ञों ने एक ग्रेनेड को सावधानी से निष्क्रिय कर दिया। दूसरे को भी बिना नुकसान के डिफ्यूज करने का प्रयास जारी है। दस्ता लगातार मॉनिटर कर रहा है।

पुलिस अब ग्रेनेडों के स्रोत की तलाश कर रही है। एक दिन पहले सिरसा के महिला थाने पर ग्रेनेड हमला हुआ था। इससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। करनाल एसपी ने कहा कि इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। कोई भी संदिग्ध बरामद होने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

ये भी देखे: लुधियाना में ISI की खतरनाक साजिश नाकाम, हैंड ग्रेनेड के साथ 3 आतंकी गिरफ्तार

You may also like