न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर डेल्टा एयरलाइन्स के दो विमान टकराए, फ्लाइट अटेंडेंट घायल

by Manu
डेल्टा एयरलाइन्स

न्यूयॉर्क, 02 अक्तूबर 2025: बुधवार रात को न्यूयॉर्क के लागार्डिया हवाई अड्डे पर डेल्टा एयरलाइन्स के दो जेट विमानों की टक्कर हो गई है। एयरलाइन ने इसे कम गति वाली दुर्घटना बताया है। लेकिन एक फ्लाइट अटेंडेंट को चोटें आईं।

डेल्टा के बयान के मुताबिक, वर्जीनिया के रोआनोक जा रहे एक विमान का पंख चार्लोट (उत्तरी कैरोलिना) से आ रहे दूसरे विमान के धड़ से रगड़ खा गया। न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी पोर्ट अथॉरिटी ने पुष्टि की कि घायल फ्लाइट अटेंडेंट को तुरंत मेडिकल मदद दी गई। अच्छी बात ये रही कि किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा।

एयरलाइन ने कहा कि हवाई अड्डे के बाकी उड़ानों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। डेल्टा एयरलाइन्स ने बयान जारी कर कहा, “हमारे ग्राहकों और स्टाफ की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। सभी संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर इस घटना की जांच करेंगे।

ये भी देखे: Delta Air Lines: टोरंटो हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटनाग्रस्त, 80 लोग सवार थे, 18 घायल

You may also like