जालंधर, 03 मार्च 2026: कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने संतोषपुरा इलाके में सरकारी पशु चिकित्सक डॉक्टर के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के नेतृत्व में कार्रवाई हुई।
जानकारी के अनुसार 28 फरवरी की रात करीब 1:40 बजे संतोषपुरा में डॉक्टर यशपाल के घर के बाहर खड़ी कार और मुख्य गेट पर अज्ञात बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की थी। घटना के तुरंत बाद थाना डिवीजन नंबर 8 में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित की और सीसीटीवी फुटेज गहन छानबीन के साथ संदिग्धों की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों जगजीत सिंह और लवप्रीत सिंह को काबू कर लिया। दोनों अमृतसर जिले के गांव बडाला जोहल थाना जंडियाला गुरु के निवासी हैं। आरोपियों के कब्जे से 30 बोर और 32 बोर की दो पिस्टल मैगजीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और घटना के समय पहने गए कपड़े भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
ये भी देखे: जालंधर में डॉक्टर के घर पर बाइक सवार 3 बदमाशों ने 10 राउंड फायरिंग की, CCTV में कैद हुआ हमला