थलपति विजय को TVK ने घोषित किया CM उम्मीदवार, गठबंधन पर भी लेंगे फैसला

by Manu
विजय

महाबलीपुरम, 05 नवंबर 2025: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलगा वेत्त्री कझगम (TVK) पार्टी के संस्थापक थलपति विजय को पार्टी ने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री पद का आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है। उन्हें गठबंधन गठन का अंतिम अधिकार भी सौंप दिया गया है। यह फैसला बुधवार को महाबलीपुरम के एक निजी होटल में आयोजित TVK की विशेष महासभा में सर्वसम्मति से लिया गया।

महासभा में कुल 12 प्रस्ताव पारित किए गए है। इनमें तमिलनाडु की महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत बनाने, श्रीलंकाई नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों की बार-बार होने वाली गिरफ्तारियों पर कड़ी कार्रवाई और मतदाता सूची की विशेष संशोधन प्रक्रिया (SIR) जैसे मुद्दे शामिल हैं।

ये भी देखे: करूर भगदड़ पीड़ितों से विजय की मुलाकात, माफी मांगी, मदद का दिल खोलकर वादा किया

You may also like