कोलकाता एयरपोर्ट पर तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट की फुल इमरजेंसी लैंडिंग, दाहिने इंजन से निकली चिंगारी

by Manu
तुर्की एयरलाइंस

कोलकाता, 04 फ़रवरी 2026: पश्चिम बंगाल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NSCBI) पर तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट टीके-727 की फुल इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। फ्लाइट काठमांडू से इस्तांबुल जा रही थी। पायलट ने कोलकाता के आसमान में दाहिने इंजन में संभावित आग या चिंगारी दिखने की सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी।

फ्लाइट दोपहर 2:49 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गई। विमान में कुल 236 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं। कोई चोट या हताहत होने की सूचना नहीं है।

एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि विमान अभी एयरपोर्ट पर खड़ा है। तकनीकी टीम इसका गहन निरीक्षण कर रही है। इंजन में चिंगारी या तकनीकी खराबी की वजह से आपात लैंडिंग करनी पड़ी। फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीम पहले से अलर्ट पर थी और लैंडिंग के दौरान पूरी सतर्कता बरती गई।

ये भी देखे: कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में बम की अफवाह, एक गिरफ्तार

You may also like